देवरिया। हादसे में घायल टेंपो चालक फिरोज की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थाना के गौतम चक मठिया गांव निवासी फिरोज खुखुंदू थाना के छोटीरार गांव निवासी मो. गुलाब के घर रहकर टेंपो चलाता था। गुरुवार को खुखुंदू चौराहा पर टैंकर और टैंपो के बीच टक्कर हुई थी। इसमें फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। फिरोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े की भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। छोटा भाई आफताब घर भाई की मौत से दुखी है। कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।