फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट सज-धज कर तैयार

विज्ञापन
छठ पूजन के लिए सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठ घाट सज-धज कर तैयार हैं। श्रद्धालु नहाने के बाद चने की दाल, कद्दू की सब्जी और चावल बना कर प्रसाद के रूप में खाया। इसे व्रती के साथ श्रद्धालुओं ने भी ग्रहण किया। चूंकि देवरिया बिहार से सटा है, इसलिए यहां कुछ ज्यादा ही छठ की धूम रहती है।
विज्ञापन

शहर के छठ तालाब की सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन भी किया गया। इसे विद्युत झालरों से सजाया गया है। तोरणद्वार बनाए गए हैं। हनुमान मंदिर, परमारथी पोखरा, गायत्री मंदिर, देवरही मंदिर, सोमनाथ मंदिर आदि स्थानों पर छठ पर्व के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। साफ-सफाई के अलावा पानी में गोताखोर और स्वागत के लिए कई तोरणद्वार के साथ बिजली के झालरों की सजावट की गई है। बुधवार को दूसरे दिन खरना कार्यक्रम आयोजित होगा। खरना के तहत व्रती महिलाओं ने कई प्रकार के पकवान बनाए तथा उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत उनका 36 घंटे का कठोर व्रत शुरू होगा जो शुक्रवार की सुबह पूजा की समाप्ति के साथ संपन्न होगा।

बाजार रहे गुलजार
बाजार खरीदारों से भरा रहा। सूप 70 से 160 रुपये जोड़ा तक बिका। पूजा के लिए स्पेशल नया गुड़ 90 रुपये किलो बेचा गया। कद्दू 40 रुपये किलो, दूध-आलू 40 से 60 रुपये, कोहड़ा 20 रुपये, बेर 100 रुपये किलो, गेहूं 25 से 35 रुपये किलो, ईख 30 रुपये जोड़ा बिका। सब्जी बाजार भी गुलजार रहा। पूजा में शामिल होने वाले सभी सब्जी बाजार में उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें