फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था खत्म,राशन होगा लेप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ई पॉश मशीन पर राशन कार्ड में शामिल किसी भी परिवार के सदस्य का अंगूठा एक्सेप्ट होने पर राशन मिलेगा। अब वैकल्पिक व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके लिए राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन के जरिए राशन दिया जा रहा है। बीच में आधार कार्ड से जुड़े अनेक कार्ड धारकों का अंगूठा मशीन एक्सेप्ट नहीं कर रहा था। इसको लेकर हायतौबा मचा था। इसके लिए विभाग ऐसे लोगों को माह के अंत में पहचान पत्र के आधार पर राशन वितरण करने का वैकल्पिक व्यवस्था निकाला था। इस पर शासन खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त की ओर से पत्र जारी कर वैकल्पिक व्यवस्था पर रोक लगा दिया है। निर्देश दिया है कि अगर राशन कार्ड में परिवार का पांच लोगों का नाम है तो इसमें किसी का आधार कार्ड लिंक कराना जरूरी है और इसमें कोई भी सदस्य ई-पॉश मशीन से राशन ले सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने बताया कि कार्डधारकों का आधार कार्ड फीड नहीं होने से दिक्कत हो रही है। ऐसे में आधार फीड कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर कार्डधारकों का राशन लेप्स हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें