देवरिया। किसान मित्र संघ की बैठ सिंचाई डाक बंगला पर मंगलवार को हुई। इसमें सात साल का बकाया मानदेय भुगतान की मांग हुई। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से संगठन का प्रतिनिधि मंडल मिलने का निर्णय लिया।
किसान मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल धनगर ने कहा कि सात साल से किसान मित्रों का मानदेय बकाया है। इसके लिए कई बार संगठन के माध्यम से मांग उठाया गया। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मानदेय भुगतान से संबंधित फाइल को कृषि निदेशक ने निस्तारण कर दिया। बावजूद इसके शासन से अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हो सका। इसकी वजह से जिले के 117 किसान मित्र आर्थिक रूप से परेशान है। अगर मानदेय भुगतान में विलंब हुआ तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान रामबड़ाई राव, शेषमणि त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, पुरुषोत्तम तिवारी, रामलाल यादव, गौतम सिंह यादव और जयप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।