फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जा, अनार और फुलझड़ी की अधिक बिक्री हुई

विज्ञापन
दीपावली के लिए बच्चों ने पटखे की खरीदारी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। दीपों का त्योहार दीपावली शुरू हो गया है। इसको लेकर शहर और देहात में उत्साह है। बच्चों और युवाओं ने खास तैयारी की है। बच्चों ने दुकानों से मनपसंद पटाखा खरीदे। सबसे अधिक गुज्जा, अनार और फुलझड़ी की बिक्री हुई। दोस्तों के साथ पटाखा छुड़ा कर खुशियां जताएंगे।
विज्ञापन

शहर में तीन जगहों पर पटाखों की दुकान के लिए लाइसेंस जारी हुआ है जिसमें रामलीला मैदान, राजकीय इंटर कॉलेज और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में पटाखा की दुकानें सजी हैं। स्कूलों में छुट्टी के चलते बच्चे घरों में थे। सुबह से मनपसंद पटाखा को खरीदने के लिए जिद करने लगे। घरवालों के साथ शाम को बुधवार को पटाखा मार्केट में पहुंचे। दुकानों के काउंटर पर घूम-घूम कर मनपसंद पटाखा खरीदा, जिसमें लाइटर फुलझड़ी, लाइटर, महुआ, मिर्ची बम, ऊन और बुलेट बम, चकरी, अनार, गुज्जा, रॉकेट, कमांडो, मोरी, मुर्गा लाइट, फव्वारा आदि की बिक्री हुई।

फायर सर्विस के वाहन गैरहाजिर
अस्थाई बाजार में सुरक्षा के लिए जरूरी फायर ब्रिगेड के वाहन नहीं थे। इसके चलते व्यापारियों में गुस्सा दिखा। उनका कहना था कि हादसे से बचने के लिए अग्निशमन यंत्र अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन फायर ब्रिगेड यूनिट की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


शहीद स्थल पर दीप जलाया
देवरिया। आरोग्य भारती की ओर से रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल परिसर में दीप जलाया गया। देश की सीमा पर तैनात शहीदों को याद किया गया। पटाखा नहीं छुड़ाने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान टीएसआई रामवृक्ष यादव, अनुराग पांडेय, आनंद मणि, नवनीत दीक्षित, रवि मणि, हिमांशु मणि, गिरजेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें