फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर मरीज के तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक रामानुज की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर एंबुलेंस चालक आक्रोशित हो गए और केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। किसी तरह विभागीय अधिकारियों ने समझाया।
विज्ञापन

पथरदेवा के एक गांव के एक व्यक्ति को एंबुलेंस चालक रामानुज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मरीज के परिजन उसी एंबुलेंस से मरीज को गोरखपुर ले जाने की बात कह रहे थे। जबकि एंबुलेंस चालक दूसरे एंबुलेंस से ले जाने की बात कह रहा था। इसी बात से नाराज परिजनों ने चालक की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि एंबुलेंस चालक ने दूसरे एंबुलेंस से मरीज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। वहीं सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक आक्रोशित हो गए। इमरजेंसी के पास एकत्र हुए एंबुलेंस चालकों ने मरीज के तीमारदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना हैं की मरीज के तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक की पिटाई की थी। मामले को सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें