फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावारों पर केस दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक मकान पर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर धावा बोल दिया। विरोध पर ईंट पत्थर चलाया और महिलाओं से अभद्रता भी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सलेमपुर टीचर्स कालोनी में सचितानंद तिवारी का परिवार रहता है। रविवार दोपहर में गोलबंद होकर कुछ लोग पहुंचे और मकान को अपना बताते हुए मारपीट शुरू कर दिए। घर में मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया तो लोगों ने पिटाई की। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत करने वाले त्रिभुवन तिवारी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने सोमवार को एसपी राकेश शंकर से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें