फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए 15 की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों का दाखिला हुआ। लाव-लश्कर के साथ छह पदों के लिए 15 ने दावेदारी की है। पुस्तकालय मंत्री और कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक ने प्रत्याशिता की है। इसके चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बुधवार को नामांकन स्थल का जायजा लिया। प्रत्याशियों से सकारात्मक सोच के साथ चुनाव जीतने की अपील की। चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार रावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदार सत्यपाल यादव, सभ्यम श्रीवास्तव, चंद्रकांत सिंह, नीरज यादव, अंगद यादव और जयसिंह यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील यादव और रवि कुशवाहा, महामंत्री पद के लिए सत्यप्रकाश सुमन, हर्षित पांडेय, विवेक मिश्र और सुंदरम दुबे, संयुक्त मंत्री के लिए प्रिंस जायसवाल, पुस्तकालय मंत्री के लिए श्रवण शर्मा और कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए जयप्रकाश सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया है। बुधवार को सुबह से कॉलेज के आसपास पुलिस बल मुस्तैद रहा। विभिन्न इलाकों से दावेदारों का हुजूम जुलूस की शक्ल में कॉलेज पहुंचा। खुले वाहनों में सवार प्रत्याशियों ने ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें