फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर खालिक के हत्यारों को पकड़ने के लिए लगी पुलिस की तीन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉ. अब्दुल खालिद के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसपी ने तीन टीम गठित की है। तीनों टीम को जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद तीनों टीमें नामजद हत्यारों को पकड़ने में जुट गई हैं। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के बेलवा आलम दास गांव के रहने वाले डॉ. अब्दुल खालिद न्यू पीएचसी सखनी पर तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के बाद अपनी कार से वापस घर जा रहे थे कि थोड़ी दूर नहर पर बाइक सवार दो युवकों ने कार रोकर उन्हें गोली मार दी थी। डॉक्टर की पत्नी की तहरीर पर बघौचघाट पुलिस ने गांव के ही रामइकबाल, उनके बेटे मनीष और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसपी राकेश शंकर ने हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए सीओ सिटी, क्राइम ब्रांच और बघौचघाट के कार्यवाहक थानेदार के नेतृत्व में तीन टीम बनाए हैं। फिलहाल कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि हत्यारों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चारों को पकड़ लिया जाएगा।

10 नामजद और 150 अज्ञात पर केस
डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या के बाद उग्र हुए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के वाहनों पर पथराव किया था। सीओ को घेर लिया गया था। सीएमओ और थानेदार की जीप में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में बघौचघाट पुलिस ने 10 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ लूट, सड़क जाम, गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट, पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और सेवेन सीएलए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें