फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफॉर्मेंस ग्रांट पर रोक के खिलाफ भड़के गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम प्रधान संघ ने परफॉर्मेंस ग्रांट पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रकम नहीं मिलने से अनियमितता करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की बजाए ग्राम पंचायत को धन पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते सैकड़ों गांव में विकास कार्य बाधित है। सीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी की अगुवाई में ग्राम प्रधानों की जुटान टाउनहाल परिसर में हुई। दिन में 12.45 बजे नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। जुलूस की शक्ल में डीएम आवास के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में गेट को बंद कर दिया। डीएम को बुलाने की मांग पर प्रधान अड़ गए। प्रदर्शन के चलते डीएम आवास तिराहे पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए। पुलिस के जवानों ने यातायात बहाल कराया। ग्राम प्रधान डीएम सुजीत कुमार को बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर के बाद एसडीएम सदर पहुंचे। मान-मनुहार के बाद ग्राम प्रधानों ने मांगपत्र सौंपा। इसके पूर्व आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मणि ने कहा कि पंचायती राज विभाग रिकॉर्ड को ठीक नहीं रख रहा है। इसके चलते दुश्वारियां हो रही हैं। इस दौरान कमलेश चौबे, चंद्रभूषण यादव, संतोष यादव, राजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्पीड़न बंद करें वर्ना डीएम का घेराव
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक उमानगर कार्यालय में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बंद करें वर्ना डीएम का घेराव करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, कमलेश त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें