फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया नगर ने ग्रामीण को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में शुक्रवार को जनपद माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। देवरिया नगर को हराकर देवरिया ग्रामीण की टीम 2-0 से विजेता घोषित हुई ।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद्र राम तथा प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच देवरिया ग्रामीण तथा देवरिया नगर के बीच खेला गया। फस्ट हॉफ में देवरिया के इम्तियाज तथा सादिक ने दो गोल करके देवरिया नगर को 2-0 से पराजित कर दिया। सब जूनियर में बरहज ने सलेमपुर को 1-0 से हराकर विजेता घोषित हुई। रेफरी के रूप में रामशरण यादव, श्रीप्रकाश तिवारी, शिवेंद्र तिवारी, अजीत पटेल, जय कुमार सिंह रहे। उद्घोषक की भूमिका शैलेन्द्र सिंह ने निभाई। इस दौरान पूर्ब विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, सत्येंद्र पाल सिंह, रमेश सिंह, शिवानंद नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें