फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज के राजनीतिक विरोधियों की बांछें खिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह
विज्ञापन

देवरिया। कलराज मिश्र के केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफे से उनके राजनीतिक विरोधियों की बांछें खिल गई हैं। वैचारिक विरोधी पल-पल की खबर पर नजर रख रहे हैं। उनको उम्मीद है कि यदि उन्हें कहीं का राज्यपाल बनाया जाता है तो देवरिया लोकसभा से उन्हें मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने जब देवरिया लोकसभा से कलराज मिश्र को प्रत्याशी बनाया तो यहां उनका विरोध होने लगा। पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सूर्यप्रताप शाही खासे नाराज थे। हालांकि किसी ने बगावत नहीं किया और बाद में उनके साथ हो लिए। इनके अलावा कुछ और नेता भी टिकट की लाइन में लगे थे। प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार में देवरिया के सांसद कलराज मिश्र को कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिला। कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी कैबिनेट से कलराज मिश्र की छुट्टी होगी। गुरुवार की रात अन्य कई मंत्रियों के साथ कलराज मिश्र ने मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की। शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें