फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन की धूम गांव से लेकर शहर तक रही। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। राखी की गीतों से चारों तरफ गुलजार रहा। भाईयों ने रक्षा के लिए बहनों को वचन दिया और बहनों ने भाइयों की कुशलता की कामना की।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार उत्साहपूर्वक लोगों ने मनाया। रूक-रूक कर हुई बारिश के बाद भी लोगों के उत्साह में थोड़ी कमी नहीं दिखी। भद्रा खत्म होने के बाद 10.30 बजे के बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। बहनों के घर राखी बंधवाने के लिए भाई निकल पड़े। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा की डोर बांधकर कुशलता की कामना की। इसके बाद माथे पर तिलक लगाया। छोटे भाइयों ने बहनों का पैर छूकर प्रणाम किया और भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। रक्षाबंधन के पर्व पर बाजार भी पूरे दिन गुलजार रहा। बाजारों में सजी मिठाइयों की दुकानों से लोग खरीदारी करते नजर आए।

महंगाई के बावजूद हुई खरीदारी
बाजार में आई राखियों की कीमत पर गौर करें तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल बीस फीसदी राखी महंगी थी। लेकिन यह महंगाई भाई-बहन के अटूट प्यार के त्योहार पर भारी पड़ी। त्योहार के एक दिन पूर्व से रक्षाबंधन के दिन तक राखी और मिठाइयों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। दस रुपये लेकर 500 तक रुपये की राखी दुकानों पर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें