फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड पर दीवार चलाकर लगा दिया छत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स का रुद्रपुर में असर नहीं दिख रहा। भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने से तहसील प्रशासन कतरा रहा है। अकटहा गांव में कुछ लोगों ने एक चकरोड के दोनों तरफ दीवार चला कर छत लगा दी। कार्रवाई नहीं किए जाने पर गांव वालों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अकटहा गांव में मुख्य सड़क से एक चकरोड गांव के किसानों के खेत की तरफ जाता है। करीब सौ एकड़ की खेती करने के लिए चकरोड से ट्रैक्टर, कंबाइन, पंपिंगसेट लेकर किसान जाते हैं। एक माह पहले गांव के कुछ लोगों ने साजिश कर चकरोड के दोनों तरफ दीवार चलानी शुरू की। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन से की। गांव वालों ने आरोप लगाया कि लेखपाल भूमि पर अवैध कब्जेदारों से मिले हैं। भूमाफियाओं ने आनन-फानन में दीवार, पीलर खड़ा कर चकरोड के ऊपर छत लगा दिया। गांव के शैलेंद्र कुमार, इस्माइल, वीरेंद्र, उस्मान, सूरत, रामकेवल आदि ने कहा कि मझने नदी के किनारे खेती करने को जाने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। अतिक्रमण नहीं रूका तो लोगों की खेतीबारी रूक जाएगी। उन्होंने शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि लेखपाल को चकरोड की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें