फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैष्णो देवी की यात्रा में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। निबही गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान मौत हो गई। वह 75 वर्ष के थे। नौ जुलाई को यात्री बस से बाबाधाम और वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। बुधवार को वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन को चढ़ाई करते समय सीढ़ियों पर गिरने से उनकी मौत हो गई। परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

निबही के केदारनाथ साहनी नौ जुलाई को तीर्थयात्रा पर निकले थे। तीर्थ यात्रियों का जत्था बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के बाद वैष्णो देवी के दर्शन को जम्मू रवाना हुए। बुधवार को कटरा पहुंचकर चढ़ाई शुरू कर दी। करीब 10 घंटेे के चढ़ाई के बाद केदारनाथ माता के भवन पहुंचे। वह माता के दर्शन-पूजन के बाद भैरो घाटी के लिए प्रस्थान कर दिए। भैरो घाटी की चढ़ाई के दौरान सीढ़ियों पर गश खाकर गिर गए। उनके मौत की खबर जब घर आई तो घर में कोहराम मच गया। उनके दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें