फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। एक गांव में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के भाजपा नेता समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। मुर्गा व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो समुदाय का मामला होने के कारण देर रात तक पुलिस गांव से लेकर अस्पताल तक सक्रिय रही। देर रात को अस्पताल पहुंचे सीओ और विधायक ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के धधवार गांव निवासी भाजपा नेता संजय कुशवाहा और मुर्गा व्यवसायी अब्दुल जब्बार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। एक तरफ से चाकू और दूसरे तरफ से चले ईंट में सात लोग घायल हुए। तीन लोगों का सिर फट गया था। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया और अस्पताल पर देर रात तक भाजपा नेताओं की जमघट लगी रही। सीओ ब्रजेंद्र राय और विधायक काली प्रसाद अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा नेता और उनके पिता रामप्यारे का हाल जाना। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता संजय की तहरीर पर अब्दुल जब्बार पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जब्बार की तहरीर पर भाजपा नेता संजय कुशवाहा, रामप्यारे और मुकेश पर मारपीट का केस दर्ज हुआ है। पुलिस की मानें तो मारपीट में चोटिल दोनों पक्ष के लोग हुए हैं। लेकिन भाजपा नेता पक्ष के लोग ज्यादा घायल हैं। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया आरोपी मुर्गा व्यवसायी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें