फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के चांद का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रमजान उल मुबारक का 29वां रोजा आज यानी रविवार को है। इफ्तार के वक्त चांद का दीदार अथवा तस्दीक हुई तो 26 जून को ईद मनेगी। ऐसा नहीं हुआ तो एतकाफ में बैठने वाले अपने घर को लौट जाएंगे। ईद की खरीदारी के चलते बाजारों में चहल-पहल रही। बच्चों और युवतियों ने पसंद के सामानों की खरीदारी की। तहसील रोड का इलाका देर शाम तक गुलजार रहा।
विज्ञापन

रमजान उल मुबारक का रोजा शनिवार को रमजान का 28वां रोजा था। सूरज की तपिश के बावजूद सुबह 10 बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल हो गई। युवती और महिलाएं पसंद के कपड़े को खरीदने के लिए आ गई। कोई दुपट्टा का मिलान करा रहा था तो किसी को सैंडिल और स्लीपर के लिए परेशान। तहसील रोड के अस्थायी बाजार में सेंवई की खूब खरीदारी हुई। इसके अलावा टोपी, कुर्ता-पाजामा, जूता, चप्पल, सैंडिल खरीदते रहे। कुछ दुकानदारों ने सामानों में ऑफर दिया था। ग्राहकों ने मोलभाव कर सामानों को खरीदा। इत्र के कद्रदान भी कम नहीं। अरेबियन से लेकर कन्नौज तक के इत्र के भी खरीदे गए। शहर के अंसारी रोड, हनुमान मंदिर आदि इलाकों में कॉस्मेटिक की दुकानों में युवतियों और महिलाओं की भीड़ दिखी। उलेमाओं ने कहा है कि ईद के चांद को जरूर देखें। तहसील रोड जामा मस्जिद और छोटी मस्जिद की छतों पर युवाओं का हुजूम आंखों से चांद को ढूंढेगा। शहर और देहात की ईदगाहों में साफ सफाई का कार्य मुकम्मल हो गया है। कुछ जगहों पर रंगरोगन किया गया है। आने जाने वाले रास्तों से मिट्टी और घास की छंटाई कर दी गई है। चांद रात को इनाम की रात भी कहा जाता है। इस रात की इबादत कुबूल होती है। उलेमाओं ने कहा है कि अल्लाह तआला अपने बंदों पर मेहरबान रहता है। इस रात को गंवाए नहीं बल्कि अल्लाह से गुनाहों की माफी करा लें। रमजान जैसी जिंदगी गुजर बसर करने की सलाहियत मांगे।

31 मजिस्ट्रेट के जिम्मे रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
ईद को लेकर प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। जिले के 31 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात की जाएगी। डीएम सुजीत कुमार ने कहा है कि कानून व्यवस्था की हालत खराब न हो। इसके लिए अधिकारी निरंतर जायजा लेते रहे। रामपुर कारखाना और तरकुलवा में छह-छह संवेदनशील गांव है, जबकि अबुबकर नगर में तहसीलदार और बांस देवरिया में नायब तहसीलदार तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


यह है नमाज का समय
इंतजामिया कमेटी ने राय मशविरा से ईद की नमाज के समय का ऐलान कर दिया है। उनसे घर से वजू करके आने की अपील की है ताकि दुश्वारियां न झेलनी पड़े। शहर के ईदगाह और मस्जिदों में नमाज का समय कुछ ऐसे है।
विज्ञापन


ईदगाह-7.30 बजे
छोटी मस्जिद- 7.30 बजे
न्यू कॉलोनी-7.30 बजे
शहीद बाबा का दरगाह-7.35 बजे
मदीना मस्जिद-7.45 बजे
इंदिरा नगर मस्जिद-7.45 बजे
जामा मस्जिद तहसील रोड-आठ बजे
औलिया मस्जिद हुसैनाबाद-साकेेत नगर पूर्वी-आठ बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें