फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनपुर कांड: सह आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मदनपुर थाना फूंकने वाले आरोपियों पर एसपी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सह आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि चार जनवरी को केवटलिया गांव के पास रहमतुल्लाह का शव नदी में पाया गया था। मदनपुर के लोग साजिश के तहत थाने पर चढ़ गए। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की और पुलिसवालों को भी पीटा। सरकारी वाहनों के साथ कई गाड़ियों में आग लगा दी। मालखाना लूटने के साथ ही उपद्रवियों ने थाने के सभी अभिलेख फूंक दिए। पुलिस ने करीब 42 लोगों को नामजद किया और एक हजार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तत्कालीन एसपी मोहम्मद इमरान के तबादले के बाद राजीव मल्होत्रा ने मदनपुर कांड की पत्रावलियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मदनपुर कांड में सह आरोपी साधु उर्फ शहदुल्लाह के खिलाफ रासुका के कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई। एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि डॉक्टर अशरफ उर्फ नेहाल, प्रधान के पति इमरान और साधु उर्फ शहदुल्लाह पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। आगे भी आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें