फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली थानाक्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर दो बाइक की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। साथी के हेलमेट पहनने से उसकी जान बच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सोमवार की रात रामपुर कारखाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

भलुअनी, मुंडेरा, चकबीबी फातिमा टोला निवासी जयराम यादव ट्रैक्टर चलाते थे। मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब किसी काम से देवरिया आ रहे थे। कोतवाली थाना के फुलवरिया चौराहे के पास सामने से आ रहे तेनुआ गांव निवासी कृष्णा शर्मा की बाइक से भिड़ंत हो गई। मौके पर जयराम यादव की मौत हो गई। कृष्णा शर्मा हेलमेट पहने थे, जिससे उनकी जान बच गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए। वहीं सोमवार की रात रामपुर कारखाना थाना के परसौना गांव में बालजीत यादव दरवाजे पर सड़क के किराने खड़े थे। इसी दौरान प्राइवेट बस हाटा से देवरिया की तरफ जा रही थी। बस की ठोकर से बालजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में बालजीत की मौत हो गई। बालजीत सपा नेता रामप्यारे यादव के पिता हैं। हादसे के बाद भाग रही बस आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें