फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अनुसूचित वस्तु विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में कोटेदार सोमवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक तहसील में धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कोटेदार संघ ने नगर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहा कि जिले के कोटेदारों को 15 वर्ष से अनाज की ढुलाई नहीं मिली। अनाज बांटने के सत्यापन से लेकर जांच कराने के नाम पर कोटेदारों का शोषण किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से कोटेदार 60 वर्ष से जुड़े हैं। ऐसे में उन्हें अब राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने उसरा बाजार में स्थित गोदाम को नगर में बनाए जाने की मांग की। कोटेदारों ने अपात्रों का राशन कार्ड बनाए जाने का सत्यापन करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और दुकानदारों पर लगाए जाने वाले गंभीर धाराओं को हटाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर अनाज का उठान नहीं करने को कहा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष रमापति शुक्ल, महासचिव रामकुमार सिंह, भोला मौर्या, शंभू जायसवाल, रामधारी यादव, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें