फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ की लागत से होगा पुरवां हाटा सड़क का निर्माण

विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। चुनाव नजदीक आते ही जिले में सड़कों का जाल बिछना तेज हो गया है। जिन सड़कों के प्रस्ताव दशकों से ठंडे बस्ते में थे वह भी बाहर आने लगे हैं। जनवरी से अब तक जिले को तीन बड़ी सड़कों की सौगात मिली है। दो अन्य सड़कों को इसी हफ्ते वित्तीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सांसद से विधायक तक शासन को भेजे गए अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने की पैरवी में जुट गए हैं। नेताओं की पहल सत्र के आखिर में खूब रंग ला रही है। जिन सड़कों के कायाकल्प की मांग दशकों से पूरी नहीं हो रही थी, उनके निर्माण के लिए शासन से धनवर्षा हो रही है। डेढ़ माह में 48 किमी सड़क निर्माण के लिए 107 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। इससे तीन सिंगल लेन सड़कें टू लेन बनाई जाएंगी। भरथुआ-भटनी-भिंगारी मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव सदर सांसद कलराज मिश्र व सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने 15 सितंबर को पूर्व सांसद हरिकेवल की पुण्यतिथि के मौके पर डिप्टी सीएम को दिया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। सड़क निर्माण की वित्तीय मंजूरी इस महीने मिल गई है। शहर के सीसी रोड पिछले आठ वर्ष से बदहाल है। शहरवासियों ने इसके निर्माण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से लगायत जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र से सड़क बनवाने का अनुरोध किया। सांसद की पहल पर सीसी रोड निर्माण के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। चुनाव को देखते हुए निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है। डुमरी-देसही 19.8 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 35.50 की धनराशि शासन से मंजूर हुई है। सड़क को टू लेन बनाने का प्रस्ताव जनवरी 2018 में शासन को भेजा गया था।

दो और सड़कों को मिलेगी मंजूरी
डुमरी-हिरण्यापुर होते हुए भटनी-दादन को जाने वाली 19 किमी लंबी सड़क को टू लेन बनाने की तैयारी है। पीडब्लूडी की ओर से सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ के एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। पुरवां से हाटा तक 20 किमी सड़क सुदृढीकरण के लिए 19.42 करोड़ के आगणन भेजे गए हैं। दोनों सड़कों को इसी महीने वित्तीय मंजूरी मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


सत्र समापन से पहले प्रस्तावित सड़कों को वित्तीय मंजूरी मिलना विभागीय प्रक्रिया है। हाल में कई सड़कें स्वीकृत हुई हैं। टेंडर के उपरांत शीघ्रता पूर्वक सड़कों के निर्माण शुरू कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डीके चौधरी, एक्सईएन, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें