फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-टेंपो की भिड़ंत में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- तरकुलवा के कोन्हवलिया के पास हुआ हादसाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया के पास शनिवार की रात साढ़े 8 बजे बाइक और टेंपो की टक्कर में सात युवक जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर-एक निवासी जयसिंह (29) पुत्र सुक्खू सेना का जवान है। वह 15 दिन पहले छुट्टी पर आया था। रविवार को उसे वापस लौटना है। शनिवार की शाम वह गांव के ही किशोर (30) व रवींद्र (22) के साथ बाइक से कंचनपुर की ओर गया था। वापस लौटते समय रात करीब साढ़े 8 बजे कोन्हवलिया गांव के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से टकरा गई। हादसे में जयसिंह, किशोर व रवींद्र के साथ ही टेंपो में सवार गलीन (28), असरुद्दीन (25), इसराइल (28) व आमिर (26) निवासी बसरौली थाना कुबेरस्थान जिला कुशीनगर जख्मी हुए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जयसिंह को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें