फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई के निधन की खबर सुन घर आ रहे छोटे भाई की गई जान

विज्ञापन
Indian Rail - फोटो : GettyImages
विज्ञापन
भटनी। बड़े भाई की मौत की खबर पर घर आ रहा छोटा भाई भी काल के गाल में समा गया। हरदोई के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने के बाद घर वाले बदहवाश हो गए।
विज्ञापन

छपिया जयदेव गांव निवासी राघवेंद्र मिश्र (45) उत्तराखंड के काशीपुर में जॉब करते थे। शुक्रवार को वह अपने बड़े भाई जोखन मिश्र की मौत की खबर मिलने पर घर के लिए किसी ट्रेन से चले। ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह पानी खरीदने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे। इसी बीच ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान इनका पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन रुक गई। इनकी मौत के बाद पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी और घर वालों को इसकी जानकारी दी। तीन भाईयों में दूसरे नंबर के राघवेंद्र का एक बेटा और एक बेटी है। एक सप्ताह पूर्व इनके बड़े भाई की मौत हुई थी। इस घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें