फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी में सूर्यांश, संस्कृति, नितेश, ऋतुराज का रहा जलवा

विज्ञापन
स्टेडियम मे आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में मेंडल और प्रमाण पत्र के साथ विजेता बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें शुक्रवार की शाम एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तरणताल में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाई। 50 मीटर फ्री स्टाइल में सूर्यांश, बालिका वर्ग में संस्कृति, 100 मीटर में नितेश एवं ऋतुुराज अव्वल रहे। विजेताओं को संघ की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में स्टेडियम में सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सिंह ने किया। सब जूनियर बालक वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में सूर्यांश सिंह, आयुष वर्मा, नितेश यादव, बालिका वर्ग में संस्कृति सिंह, श्रीजा सिंह, अंतरा सिंह, 100 मीटर फ्री स्टाइल में नितेश कुशवाहा, प्रवीण सैनी, वंश कुशवाहा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक सब जूनियर वर्ग में कुशल विश्वकर्मा, सूर्यांश सिंह, अंबरीष यादव, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में ऋतुराज, प्रवीण सैनी, अभिनंदन अग्रवाल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में नितेश यादव, आदित्य राज, ऋतुराज, बालिका वर्ग में श्रीजा सिंह, संस्कृति सिंह, अंतरा सिंह, 50 मीटर बटर फ्लाई में नितेश कुशवाहा, आयुष वर्मा, करन सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। शाम को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने सभी वर्गों के पहले तीन स्थान पर आए विजेता तैराकों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रचुर शुक्ला एवं जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें