फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश पति त्रिपाठी बने कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष

विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का शनिवार को चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर कैलाश पति त्रिपाठी ने हरींद्र प्रताप श्रीवास्तव को 13 मत से पराजित कर दिया। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 410 मत थे। इसमें से 308 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में महासचिव के पद पर विनय चंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष पर जयप्रकाश मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर ज्ञानेश्वर, बाबू नंदन प्रसाद, कनिष्ठ पद पर कुंवर आशीष कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव पद पर मोहननाथ दुबे, मोहम्मद जमील अहमद, केशव प्रसाद गुप्त, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए गिरीश चंद्र पांडेय, संजय कुमार, अमिताभ मणि त्रिपाठी, राजेश कुमार, आनंद किशोर, शिवानंद त्रिपाठी, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अश्वनी कुमार, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, हरींद्र कुमार, चंद्रमणि मिश्र, रामनक्षत्र पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। शाम को मतगणना हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन चंद्रदेव पांडेय ने बताया कि चुनाव में 308 मत पड़े। इसमें कैलाश पति त्रिपाठी को 160 और हरींद्र प्रताप श्रीवास्तव को 147 मत मिले। एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, रामानुज शुक्ल, उमेश नारायण श्रीवास्तव और पंचानन शुक्ल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें