फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई ने छुड़ाए थे अंग्रेजों के छक्के

विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम को संबोधितकरते मुख्य अतिथि भावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया। इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उनके त्याग और बलिदान का सभी लोग लोहा मानते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रमुख डॉ. भावना सिन्हा ने कहा कि देश ऐसी वीरांगना को याद कर उनके पद चिह्नों पर चले, इसलिए परिषद विभिन्न जगहों पर छात्र-छात्राओं के बीच ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन करती है। लक्ष्मीबाई भारत की पहचान हैं और वर्तमान पीढ़ी के लिए आदर्श नारी भी हैं। नगर उपाध्यक्ष रमाशंकर चौरसिया ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ अगर लोहा लेने का उदाहरण मिलता है तो वह भारत की रानी लक्ष्मीबाई का है। विपिन तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकल्पों के जरिए काम करती है। पुष्पलता श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारतीय नारी हर क्षेत्र में शीर्ष पर काबिज हैं। इस दौरान शुभम त्रिपाठी, आशुतोष मणि, सुलक्षणा वर्मा, गरिमा ओझा, प्रियंवदा सिंह, अल्पना त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें