फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि और मोहर्रम का त्योहार एक साथ, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। दुर्गा पूजा के दरम्यान मोहर्रम भी पड़ा है। इसको लेकर लार नगर में प्रशासन की नजर है। पिछले साल की घटना को देखते हुए प्रशासन शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने की तैयारी में अभी से लग गया है। पुलिस ने मूर्ति आयोजकों और ताजियादारों को नोटिस जारी कर मूर्ति विसर्जन में डीजे नहीं बजाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले का लार नगर पुलिस की रिकार्ड में अति संवेदनशील है। पिछले साल मूर्ति विसर्जन में डीजे बजाने को लेकर कई घंटे सड़क जाम था और मेहरौना में दंगा हो गया था। पुलिस ने बर्बरता का परिचय देते हुए 50 से अधिक बेकसूर लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। इसे देखते हुए प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है। लार थाना क्षेत्र में 130 मूर्ति और 91 स्थानों पर ताजिया रखे जाते हैं। लार कस्बा संकरा होने के कारण मूर्ति आयोजक सड़कों पर सजावट करते हैं। इस साल मूर्ति विसर्जन से एक दिन पहले लार में ताजिया जुलूस निकलेगा। स्थानीय स्तर पर पुलिस दोनों समुदाय के आयोजकों से वार्ता कर शांति तरीके से त्योहार संपन्न कराने की कोशिशों में लगा है। वहीं डीजे पर रोक लगने से मूर्ति आयोजकों में मायूसी है। पिछले साल डीजे बजाने को लेकर पुलिस से लोगों की तकरार होने के बाद माहौल बिगड़ा था। पुलिस को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि पिछली घटना को देखते हुए पुलिस अपने स्तर से तैयारी कर ली है। त्योहार में माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीजे पर प्रतिबंध है। डीजे संचालकों को भी हिदायत दी गई है। नहीं मानने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें