फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी बेलगाम, नही मानी राज्यमंत्री की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली विभाग के अधिकारी इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि उन्हें राज्यमंत्री के आदेश की अवहेलना करने में भी गुरेज नहीं है। शुक्रवार की रात तार फाल्ट होने से आधे रुद्रपुर को रातभर बिजली नहीं मिली। रात को पॉवर हाउस घेरे लोगों ने जब राज्यमंत्री से शिकायत की तो उन्होंने अधिशासी अभियंता से आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया, लेकिन मंत्री का आदेश बेअसर रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी में रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन

मेन लाइन में फाल्ट के चलते दिनभर गायब रहने वाली बिजली शाम को आई तो कोतवाली के सामने फाल्ट हो गया। इस कारण चार मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। आपूर्ति बहाल करने को जब लोगों ने जूनियर इंजीनियर को फोन लगाया तो मोबाइल का स्वीच ऑफ था। एसडीओ से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास आदमी नहीं हैं, सुबह आपूर्ति बहाल की जाएगी। पॉवर हाउस पर काम करने वाले लाइनमैन ने बताया कि फाल्ट जोड़ने के लिए स्टोर में एक हाथ का तार भी नहीं है। संसाधनों का रोना रोने वाले विभाग के पास न तार है और न ही पोल पर चढ़ने के लिए सीढ़ी। फाल्ट बनाने के लिए बिजली विभाग को नगर पंचायत से सीढ़ी और लिफ्ट उधार लेना पड़ रहा है। इस बात को लेकर मंत्री शनिवार को खासे नाराज हुए। उन्होंने बेलगाम अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत सीएम तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें