फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में दो छात्राओं का एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में दाखिला के लिए दो छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है। प्रदेश सरकार ने सह-शिक्षा को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में छात्रों के साथ छात्राएं भी अध्ययन करेंगी। कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना 1912 में हुई है। अब तक छात्रों का प्रवेश होता था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सह शिक्षा के लिए निर्णय लिया। सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता ने प्रदेश के सभी जीआईसी में छात्राओं के दाखिला का निर्देश दिया। दरअसल सरकार की मंशा है कि छात्राएं छात्रों से कमतर न रहे। नौ और 11वीं में दाखिला के लिए पांच जुलाई को प्रवेश परीक्षा हुई थी, जिसमें कक्षा नौ में आकांक्षा और 11वीं में लक्ष्मी यादव का चयन हुआ है। प्रवेश परीक्षा की सूची में नाम आने पर छात्राएं खुश हैं। प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई से प्रवेश शुरू होगा। इच्छुक छात्राएं अपना दाखिला करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें