फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पैकिंग फैक्ट्री में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामनाथ देवरिया स्थित एक पानी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी की। पानी पैकिंग का लाइसेंस न होने पर पानी का नमूना सील कर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन

रामनाथ देवरिया निवासी मनोज जायसवाल की पानी पाउच पैकिंग की फैक्ट्री है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी की। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी दहशत में आ गए। खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी में काफी संख्या में पाउच वाला पानी बरामद किया। जब टीम ने फैक्ट्री मालिक से पानी पैकिंग के संबंध में लाइसेंस मांगा तो वह बगले झांकने लगा। इस दौरान अभिहित अधिकारी रामअवतार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह के अलावा अजीत त्रिपाठी, मनीष मल्ल, संदीप श्रीवास्तव आदि खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें