फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के आश्वासन पर सुलोचना का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी सुलोचना को कार्रवाई का आश्वासन देकर एएसपी ने धरना खत्म करा दिया। उन्होंने कहा कि वह केस दर्ज कराए। पुलिस प्रेमी बृजेश को गिरफ्तार करके ले आएगी। उसे न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बरहज के चकरा उपाध्याय गांव के प्रेमी बृजेश की बेवफाई से नाराज भलुअनी की सुलोचना बारात लेकर गई थी। बवाल को देखते हुए एएसपी और पांच थानों की पुलिस स्थिति को संभाला था। एसपी ने मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वे भी फेल हो गए। थक-हारकर सुलोचना ने धरना देने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को वह कुछ महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। दोपहर बाद एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सुलोचना को समझाया। कहा कि धरने पर बैठने से कुछ होने वाला नहीं है। वह बृजेश के खिलाफ तहरीर दे। केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें