गौरीबाजार। कस्बे में बुधवार की देर रात पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला उग्र हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया।
कस्बे के असरफ नगर निवासी कुछ युवक बगल के रामपुर चौराहे पर बुधवार की देर रात अंडा खाने गए थे। वहां अतरडीहा गांव के कुछ युवक पहले से मौजूद थे। इनमें से एक को अचानक धक्का लग जाने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद मामला उग्र हो उठा। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। अतरडीहा निवासी अरविंद यादव, बैजनाथ ठठेरा, सजीव यादव और दूसरे पक्ष के शिक्षक जाकिर हुसेन उनकी पत्नी आदि घायल हो गईं। पुलिस ने एक पक्ष के छोटे उर्फ कासिम, मो. खालिद साजिद और दूसरे पक्ष के अरविंद यादव को पकड़ कर थाने लाई। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े युवकों को शांतिभंग में चालान का जेल भेज दिया गया।