रुद्रपुर। विश्व योग दिवस पर बुधवार को सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर योग शिविर लगाए गए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करना आवश्यक बताया। नगर के गुलाबी त्रिपाठी कन्या इंटर कॉलेज में योग शिविर की शुरुआत राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने किया। इस दौरान जुटे नेताओं ने अनुलोम विलोम और प्राणायाम किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि भारत ने पूरी दुनियां को आध्यात्म से जोड़ा है। योग करने से शरीर निरोग, दिमाग तेज और लोग दीर्घायु होते है। वर्तमान में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को आगे आने की जरूरत है। तहसील परिसर में एसडीएम घनश्याम, सीओ बृजराज सिंह और नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सुबह छह बजे योगा किया। सतासी इंटर कॉलेज में योग शिक्षक वैकुंठ कुशवाहा ने एनसीसी के कैडटों को योग कराया। नरायनपुर स्थित विजयम पब्लिक स्कूल में शिक्षक और छात्रों ने योगा किया। इस दौरान चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, रमेश सिंह, राजेश त्रिपाठी, सत्यनारायण पांडेय, मोहन उपाध्याय, विनोद गुप्ता, श्रीनरायण पांडेय आदि मौजूद रहे।