फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लुटेरे पुलिस की हिरासत में, पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस ने कुछ अंतरराज्यीय लुटेरों को पकड़ा है। दबिश के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गिरफ्त में आया बदमाश लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। जिसमें बेलड़ाड में खाद कारोबारी से चेन लूट, चटनी गढ़ही के पास शराब के मुनीम को गोली मारकर लूट की वारदात शामिल है। घेराबंदी के दौरान क्राइम ब्रांच का सिपाही लुटेरे से भिड़ गया। उसके पास से दो असलहा भी मिला है। खबर है कि एक पीड़ित ने लुटेरे की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम भलुअनी इलाके में पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान बदमाश को भनक लग गई। गली के रास्ते उसने भागने की कोशिश की। लेकिन क्राइम ब्रांच के सिपाही लुटेरे को पटक दिया। लुटेरा सिपाहियों को ही बदमाश बताने लगा। आरोपी से पुलिस ने कई बार पूछताछ की। उसने देवरिया से लेकर बिहार तक लूट की कई वारदात को कबूला। बाद में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया। महकमे में जिस पंकज सिंह की चर्चा हो रही है, वह शातिर लुटेरा है। सूत्रों का कहना है कि नाबालिग होते हुए भी उसने 21 जून-2014 को महाशय गली में सोना कारोबारी दीपक वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 50 लाख से अधिक की लूट को अंजाम दिया गया। सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश बिहार, गोपालगंज भोर, गोरखपुर, आजमगढ़ और देवरिया में लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। दस दिन पहले बिहार में उसने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गोरखपुर जेल से छूटने के बाद वह लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा है। उसके पास लुटेरों की गैंग है, जिसमें कई सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें