देवरिया। स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई को लेकर आरपीएफ बेहद गंभीर है। गंदगी फैलाने वालों से महकमा सख्ती से निपटने की तैयारी कर लिया है। इसके लिए आरपीएफ के आईजी राजाराम ने भी निर्देश दे रखा है।
रेलवे लाइनों और स्टेशनों पर गंदगी फैलाने या शौच करने वालों पर कार्रवाई होनी तय है। जागरूक करने के बाद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे है। इस लिए आरपीएफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। पहली बार रेलवे लाइन पर शौच करते हुए कोई पकड़ा गया उसे हिदायत देकर छोड़ दिया जाएगा। दुबारा पकड़े जाने पर केस दर्ज कर इसे जेल भेजा जाएगा। विभागीय आईजी के निर्देश के बाद टीम बनाकर स्टेशन के इर्द गिर्द तथा मालगोदाम से चिरैया ढाले तक निगरानी रखी जा रही है। कुछ दिन पूर्व आरपीएफ टीम ने रेलवे लाइन पर शौच करने वाले पांच लोगों पर कार्रवाई भी कर चुकी है। रेलवे के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए जुर्माना देने का भी प्राविधान है। इस बाबत आरपीएफ इंचार्ज अभय कुमार राय ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे आईजी के निर्देश पर गंदगी फैलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।