फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय के भरोसे अस्पताल, डॉक्टर और फार्मासिस्ट का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अफसरों के तमाम कोशिशों के बाद भी जिम्मेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। लार के सजांव पीएचसी पर तैनात और कर्मचारी बुधवार को ड्यू्टी से गायब मिले, जबकि इनका हस्ताक्षर रजिस्टर पर बना था। अस्पताल पर बच्चे को लेकर इलाज के लिए आई एक महिला डॉक्टर का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

घर से नजदीक बेहतर इलाज का दावा सजाव सीएचसी पर खोखला साबित हो रहा है। लार सीएचसी से करीब पांच किमी दूर सजांव गांव में पीएचसी है। यहां तैनात कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी करते हैं। इसकी शिकायत भी जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचती है। लेकिन ऊंची पहुंच रखने वाले इन कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती। दिन में करीब 11.30 बजे अस्पताल पर रिपोर्ट पहुंचा तो कुछ ऐसा नजारा रहा। सजाव गांव की पुष्पा देवी बीमार बेटी और अलीशेर इलाज के लिए अस्पताल पर पहुंचे थे। अस्पताल पर सिर्फ वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र पांडेय मौजूद थे जो दवा देने में असमर्थता जाहिर किए। इसके अलावा यहां तैनात डॉ. एसएन प्रसाद, फार्मासिस्ट अजित कुमार और लैब टेक्नीशियन ड्यूटी से गायब थे। रजिस्टर में सभी कर्मचारियों का हस्ताक्षर बना हुआ था। वार्ड ब्वॉय ने कर्मचारियों के बारे में बताने से मना कर दिया। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि हस्ताक्षर बनाकर ड्यूटी से गायब होना लापरवाही है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें