फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर व कैडेट के 10 भार वर्ग में होगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
जिला स्टेडियम। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सब जूनियर व कैडेट के 10 भार वर्ग में होगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

देवरिया। जिला खेलकूद विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से सब जूनियर व कैडेट के 10 भार वर्ग में होगी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आठ अगस्त को सुबह नौ बजे शुरू होगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। दोपहर तीन बजे समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं.गिरीश चंद्र तिवारी होंगे। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसकी की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ अगस्त को जिला स्तरीय एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सब जूनियर एव अंडर-12 एवं 14 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एवं विभागीय भारोत्तोलन प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि जिला खेलकूद विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसमें सब जूनियर एवं कैडेट वर्ग यानि अंडर-12 एवं 14 वर्ष के बालक-बालिका ही भाग लेंगे। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की ओर से विजेता खिलाड़ियों को पदक व अन्य प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उधर प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ग्राउंड में इसे न कराकर बैडमिंटन हाल में कराया जा रहा है। सब जूनियर वर्ग एवं कैडेट बालक-बालिका दोनों वर्गों के 10 भार वर्ग में मुकाबले होंगे। करीब 200 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें