फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच महीने से पानी के लिए तरस रहे 200 परिवार

Mon, 29 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। गैस पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढों के चलते कई जगहों जल निगम की पानी आपूर्ति वाली पाइपलाइन पांच महीने से क्षतिग्रस्त है। इस कारण करीब 200 घरों की पानी आपूर्ति बाधित है। मजबूरी में गांव के लोग आरओ प्लांटों से पानी खरीदकर पी रहे हैं। जल निगम के अभियंता का कहना है कि अभी इसे ठीक करने में समय लगेगा।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के पैकौली गांव में लगभग पांच माह पहले गैस पाइप डालने के लिए कार्यदायी संस्था ने खोदाई शुरू कराई। इस दौरान जल निगम की पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 200 घरों की जल आपूर्ति बाधित हो गई। कार्यदायी संस्था की ओर से खोदाई कर पाइप डालने के बाद गड्ढे भर दिए गए। गांव के लोगों ने गड्ढा खोदने व पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप होने की बात कही तो कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने जल निगम से संपर्क करने को कहा। गांव के लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन पांच माह बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। मजबूरी में लोग आरओ प्लांटों से खरीदकर पानी पी रहे हैं। गांव के अजय कुमार ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत कर सप्लाई व्यवस्था में सुधार के लिए कई बार जल निगम के अफसरों को पत्रक भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बगही के दीनानाथ निषाद ने बताया कि आधे से अधिक घरों में लोग साधारण हैंडपंप का ही पानी पी रहे हैं, जिससे बीमारियाें की आशंका बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें