फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राहक बन आया, दूसरे दिन चुरा ले गया दो बकरियां

Thu, 06 Jun 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बभनी पांडेय गांव में एक बकरी पालक महिला की दो बकरियां चोर चुरा ले गए। आरोप है कि जैतपुरा गांव के रहने वाला खरीदार गलत पता बताकर तीन दिन से महिला के घर जाता रहा और मंगलवार को साथियों के संग जाकर दो बकरियां चुरा ले गया। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से बकरियों को दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बभनी पांडेय गांव निवासी इंद्रावती देवी जीविका चलाने के लिए बकरियां पाल रखी हैं। वह रोज की तरह मंगलवार को भी बकरियों को चराकर लाकर दरवाजे पर बांध दीं। आरोप है कि बगल गांव जैतपुरा का रहने वाला बताकर एक खरीदार तीन दिन पहले से रोज दो बकरियों को खरीदने के लिए मूल्य तय कर रहा था। दाम होने के बाद मंगलवार को मौका देख वह साथियों संग जाकर एक बकरी और एक बकरा चुरा ले गया। पीड़ित महिला थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस चोर की तलाश में हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चोर जुआफर का रहने वाला है। पुलिस गई थी। कहीं भाग गया है। जल्द उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें