फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर पुल से गुजरा ओवरलोड ट्रक, दरार हुई दो फीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर पुल से गुजरा ओवरलोड ट्रक, दरार हुई दो फीट
विज्ञापन

पुल पर मची अफरा-तफरी सेतु निगम ने भारी वाहन लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पक्के पुल पर रविवार को ओवरलोड वाहनों के गुजरने के दौरान पुल का ज्वाइंट दो फीट तक फैल गया। इसके चलते पुल तेजी से कांपने लगा। यह देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। मरम्मत कार्य कर रहे कर्मचारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बलिया-देवरिया को जोड़ने वाले सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन हो रहा था। उसी वक्त पुल से एक ओवरलोड ट्रक गुजरा, जिससे पुल के छठवें पाये का ज्वाइंट स्प्रिंग दो फीट तक फैल गया। सूचना पर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह व अवर अभियंता ने पहुंच कर जांच की। उसके बाद पुल पर तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

दोनों तरफ सेतु विभाग के कर्मचारी भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए लगा दिए गए। पुलिस ने कुंडौली से ट्रकों को लौटाया और बलिया जिले के उभांव थाने की पुलिस ने भी ट्रकों को लौटा दिया। जनवरी से ही मुंबई की कंपनी द्वारा दरार को ठीक करने के लिए मरम्मत कार्य हो रहा था। मरम्मत के बाद आवागमन शुरू होने के महीने भर में ही पुल में दरार और कंपन्न फिर बढ़ गई। भागलपुर पुल के रास्ते बलिया-मऊ-वाराणसी के अलावा गोरखपुर, बिहार के लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

कोट-
पुल पर भारी वाहनों के गुजरते वक्त छठवें पाये में दरार और कंपन्न दोनों बढ़ जा रही है। इसको लेकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जल्द से जल्द बीयरिंग बदल कर पुल को ठीक कर दिया जाएगा।
-एसपी सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें