फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में कमियां मिलने पर दी हिदायत

विज्ञापन
गौरी बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी जीएस प - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सीएचसी में कमियां मिलने पर दी हिदायत
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय व कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार/देवरिया। ग्राम्य विकास आयुक्त तथा जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार, ब्लॉक मुख्यालय तथा नगर पंचायत स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। सीएचसी के कोविड वार्ड, महिला प्रसव कक्ष, नसबंदी कक्ष ओपीडी में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी।
नोडल अधिकारी रविवार की सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचे। उन्होंने सीएससी परिसर में वीरान पड़े आधा दर्जन से अधिक जर्जर भवनों को देखकर अधीक्षक डॉ. बीएन गिरि से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भवनों की मरम्मत कराकर उपयोगी बनाने या ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि इससे परिसर में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बारी-बारी से एक्स-रे कक्ष, नेत्र चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। कोविड टीकाकरण की जांच से संबंधित उपकरणों के रखरखाव एवं कंप्यूटर सिस्टम में खराबी पर नाराजगी व्यक्त की और इसे शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
टीबी कक्ष के निरीक्षण में चिकित्सक से मरीजों की जांच के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र भ्रमण से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। महिला वार्ड, लेबर रूम, पीकू वार्ड, इमरजेंसी, इंसेफेलाइटिस वार्ड आदि में गंदगी देखकर नोडल अधिकारी ने जिम्मेदारों को हिदायत दी। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए। महिला वार्ड में पर्दा लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। नसबंदी वार्ड के निरीक्षण में ऑपरेशन के उपकरणों में जंग तथा गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसी बीच बिजली गुल होने के आधे घंटे बाद जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति किए जाने पर उन्होंने जिम्मेदारों चेताया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. प्रवीण पाल, डॉ. केशव प्रसाद, डॉ. एजाज अहमद, महिला चिकित्सक, फार्मासिस्ट ओपी सिंह, बृजेश कुमार निषाद, अमित राय, पुष्पेंद्र प्रताप वर्मा एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।
यहां से नोडल अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मनरेगा एवं विकास से संबंधित अन्य फाइलों का अवलोकन किया। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद गौरीबाजार चीनी मिल परिसर स्थित कान्हा गोशाला पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी ने गोपूजन के बाद पशुओं को गुड़, चना, केला खिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने पशुओं के रखरखाव साफ सफाई, उपलब्ध संसाधनों चोकर, खली, हरे चारे आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। गोशाला की भूमि को समतल करने एवं खाली भूमि में बॉयोगैस प्लांट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार शाही, समीर, प्रवीण, छोटेलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें