फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 73 लोग पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 73 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 4688
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में कोरोना से बुधवार को दो बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में जहां कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है वहीं, बुधवार को जिले में 73 नए संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4688 हो गई।
विज्ञापन

शहर के इंदिरानगर मोहल्ले के रहने वाले बुजुर्ग कोरोना से पीड़ित थे। मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, लार क्षेत्र के नेमा गांव की बुजुर्ग महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 73 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें विकास भवन के चार कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा रामचक रुद्रपुर के तीन, चार बैंककर्मी, स्टेशन रोड, बनकटा, तरकुलवा, बरहज, पथरदेवा आदि इलाकों के लोग शामिल है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 926 रह गई है। वहीं, 3641 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 685 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें