फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र में देशी शराब की दो दुकानों पर गोली चलाकर की थी लूट
बिहार में भी बैंक लूट और अन्य मामलों में वहां की पुलिस को है तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा थानाक्षेत्र के दो देशी शराब की दुकानों पर गोली चलाकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को बनकटा पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक और लूटे गए सात हजार रुपये बरामद किए गए। सरगना समेत चार और की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रभारी एसपी/एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि आठ फरवरी को बनकटा थानाक्षेत्र के जगदीश बनकटा में देशी शराब की दुकान के मुनीम पर गोली चला दी थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया था। अभी यह मामला चल ही रहा था कि 12 की रात फिर बदमाशों ने इलाके के सिकटिया स्थित देशी शराब की दुकान के मुनीम को निशाना बनाया। बनकटा एसओ गोपाल प्रसाद के साथ ही एसओजी टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोनों टीमों ने बनकटा के एकडंगा पुलिया के पास से दो लोगों को बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम विवेक कुमार राम निवासी कोडरा, मैरवां, सिवान और दूसरे ने अरुण कुमार राम निवासी खुरवसिया दक्षिण, बनकटा बताया। तलाशी के दौरान विवेक के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, 3800 रुपये और अरुण के पास से एक चाकू और 3200 रुपये मिले। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। विवेक ने बताया कि बिहार के ही सिवान का रहने वाला न्यूटन सरगना है। दो बाइक से छह लोग बॉर्डर एरिया के शराब की दुकानों को निशाना बनाते हैं। वहीं, अरुण कुमार ने बताया कि मां की तबीयत खराब है। इसलिए इस कार्य को किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
एसओ बनकटा गोपाल प्रसाद, एसओजी प्रभारी अनिल यादव, संतोष सिंह, घनश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, कांस्टेबल प्रशांत शर्मा, अरुण खरवार, सुदामा यादव, धनंजय श्रीवास्तव, राहुल सिंह, अनूप प्रजापति और उपेंद्र वर्मा।
विज्ञापन

फोटो समाचार
चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश पकड़े गए
खुखुंदू पुलिस को मिली सफलता, पिकअप चालक पर चलाई थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाइक में टक्कर लगने से नाराज होकर पिकअप चालक पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को खुखुंदू पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रभारी एसपी/एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदहर गांव निवासी राजकुमार सिंह 26 मई को पिकअप लेकर सलेमपुर की तरफ से आ रहा था। खुखुंदू थानाक्षेत्र में बाइक में टक्कर लगने से नाराज युवकों ने उस पर गोली चला दी थी। चालक की तहरीर पर खुखुंदू पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। इस मामले में खुखुंदू के ही पतलापुर गांव निवासी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। उसके बताने के मुताबिक दो आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। रविवार को खुखुंदू एसओ श्याम सुंदर तिवारी, एसआई डॉ. शिवेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल राय साहब यादव, कांस्टेबल सुधाकर खरवार, अजय यादव और कुलदीप राम कोल्हुआ चौराहे से दो लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: सोनू यादव और विवेक मिश्र निवासी पतलापुर बताया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें