फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अलग-अलग जगहों पर दो का मिला शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के रूपई छठ घाट और खजुरी करौता गांव में रेलवे लाइन किनारे की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में 35 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में रेलवे लाइन किनारे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले शिनाख्त के लिए आसपास गांवों के लोगों को इकट्ठा कराया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात में या फिर बृहस्पतिवार की भोर में किसी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना रुपई छठ घाट के पास मृतक फूल शर्ट और अंडरवियर पहने हुए था। आंख के पास गंभीर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवक का शव देवरिया के तरफ से नदी में तैरते आया है। चेहरे पर चोट के निशान के संदर्भ में पूछने पर बताया कि शव फूलकर फटा है जिससे चोट का निशान लग रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दो शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें