फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 56 किलो गांजा वाहन सहित जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एसओजी व थाना कोतवाली पुलिस ने 56 किलो से अधिक गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।स्रोत
विज्ञापन
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
असम व उड़ीसा से लाया जा रहा था गांजा, 56.320 किलो गांजा की पांच लाख आंकी गई कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आए दिन गांजा की तस्करी हो रही है। विगत दो माह के अंदर दूसरी बार गांजा की खेप बरामद हुई है। पिछली बार गांजा बिहार में सप्लाई के लिए कोरियर से मंगाया था। इस बार सड़क मार्ग से नेपाल तस्करी के लिए गांजा की खेप ले जाई जा रही थी। जिसे देवरिया शहर में प्रवेश करने से पहले ही जब्त कर दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दो माह पूर्व कोरियर से गांजा मंगाया था, पर इसकी भनक पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ लखनऊ को लग गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने कोरियर सेवा के कार्यालय पर छापेमारी कर पैकेट प्राप्त करने आए दो आरोपियों को दबोचा था।
विज्ञापन



जिले में गांजा की खेप पहुंचने की सूचना सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी को मिली। उनके निर्देश पर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा व एसओजी प्रभार सादिक परवेज संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। टीम ने सोनूघाट-बरहज मार्ग पर एक चारपहिया वाहन की जांच की। इस दौरान 56.320 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत बाजार में 05 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
टीम ने बलिया जिले के सिकंदरपुर थाने के जमुई गांव निवासी नवनीत मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा व बरहज के करुअना निवासी रूदल यादव पुत्र स्व. ठाकुर यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गांजा लेकर बहराइच के रास्ते नेपाल जाने के लिए एक साथ निकले थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर के माध्यम से भनक लग गई। शहर में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने एसओजी के सहयोग से वाहन को पकड़कर गांजा जब्त करते हुए दोनों तस्कर को धर दबोचा। दोनों के विरुद्ध कोतवाली में धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
इससे पूर्व पुरवा तिराहा के पास स्थित डीटीडीसी कोरियर सेवा के कार्यालय पर कोरियर के माध्यम से आए गांजा के पैकेट को प्राप्त करने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक की पहचान बघौचघाट थाना क्षेत्र के रविंद्र यादव पुत्र स्व. नथुनी यादव तो दूसरे की पहचान बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 बनहवा टोला निवासी विकास चौहान पुत्र सुदामा चौहान के रूप में हुई। टीम ने उनके पास से कुल 54 किग्रा गांजा बरामद किया था।
विज्ञापन

काफी दिनों से गांजा तस्करी कर रहे दोनों
सिकंदरपुर थाने के जमुई गांव निवासी नवनीत मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा व बरहज के करुअना निवासी रूदल यादव पुत्र स्व. ठाकुर यादव गांजा तस्करी के इस गोरखधंधे में काफी दिनों से सक्रिय थे। ऑर्डर मिलने पर दोनों उड़ीसा व आसाम से गांजा की खेप को घर पर मंगाकर ऑर्डर वाले पते पर पहुंचाते थे। वाहन बलिया के नवनीत मिश्र का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों बिहार प्रांत के सिवान, गोपालगंज के अलावा कुशीनगर, बड़हलगंज आदि जिलों में भी गांजा की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें