सलेमपुर। गेहूं की फसल काटने के दौरान पांच अप्रैल को दो पटीदारों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन बाद तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंहुला गांव में पांच अप्रैल को गेहूं की फसल काटने के दौरान दो पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें संध्या देवी पत्नी धनेश गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन बाद गांव की उषा देवी, दुर्गा देवी व विधि के खिलाफ जान से मारने की धमकी समेत मारपीट का केस दर्ज किया गया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है।