फोटो समाचार...
‘बार-बेंच के तालमेल से ही मिलेगा पीड़ित को न्याय’
सदर तहसील बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह अधिवक्ता हाल में शुक्रवार को हुआ। पूर्व केेंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने निर्वाचित अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कलराज मिश्र ने कहा कि बार और बेंच के तालमेल बेहतर होने से पीड़ित लोगों को न्याय मिलता है। वादकारियों के साथ ईमानदारी से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। हियुवा नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि सही और गलत की लड़ाई अधिवक्ता लड़ता है। तहसील में आने वाले पीड़ित लोगों के इंसाफ की आवाज बनकर न्याय दिलाने का कार्य वकील करते हैं। अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शाही, मंत्री विजय सेन यादव, उपाध्यक्ष आशुतोष मणि, संयुक्त मंत्री गिरीश नारायण तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष अजय कुमार, ऑडिटर शिवकुमार के अलावा सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन बिहारी मणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान भारत भूषण गुप्ता, राघव पांडेय, विजय प्रताप मिश्र, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, विष्णुप्रकाश गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी, बेचू चौहान, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, श्रीराम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।