फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
जयंती पर जिले में हुए विभिन्न आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती रविवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले में विविध आयोजन हुए। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सिद्धांतों को अपनाते हुए किसानों को खुशहाल बनाने पर जोर दिया गया।
सपा की ओर से सोनूघाट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महराजगंज के पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। एमएलसी रामसुंदर दास ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, जेपी जायसवाल, उमेश नारायण शाही, मनुरोजन यादव, रमाकांत राव, रामदेव यादव, अंबिका यादव, अमरेंद्र यादव, दीनानाथ चौधरी, धीरेंद्र यादव, व्यास यादव, अशोक यादव, लालमन, रामप्रकाश यादव, रामखेदू यादव, छोटेलाल चौरसिया, सतीश पटेल, विजय लाल यादव, योगेंद्र यादव, मुबारक अली आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय लोक दल की ओर से सिंचाई विभाग डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह राज्य पुनर्गठन के पक्षधर थे। प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सम्मान के प्रतीक हैं। प्रदेश सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि चौधरी साहब आजीवन किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम में डॉ. सर्वानंद तिवारी, लालसा यादव, पवन यादव, राजेश गुप्ता, सर्वेनाथ सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, सर्वेश कुमार दीक्षित, रणजीत विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद दुबे, महेश यादव, ब्रह्मा सिंह, रामनगीना सिंह, सुनील कुमार यादव, अयोध्या सिंह, रामबदन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगदीश सिंह व संचालन लल्लन जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


प्रसपा ने जयंती पर किया नमन
देवरिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने रविवार को महुआनी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी डॉ. एमपी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने आजीवन किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। वह किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे। जिलाध्यक्ष गिरेंद्र यादव ने कहा कि देश आगे तभी बढ़ेगा, जब यहां का किसान खुशहाल होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयश्री विश्वकर्मा व संचालन भरत दुबे ने किया। इस मौके पर सीता चौधरी, अनिल यादव, रंजीत यादव, मणि यादव, सिपाही यादव, दीनदयाल यादव, अनिल यादव, महावीर चौहान, रमेश यादव, अफजल, मुख्तार, लीलावती देवी, पूनम, संगीता, शिवदयाल कन्नौजिया, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
देश के विकास में किसानों की महती भूमिका : सांसद
भरथुआ चौराहा पर चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित हुआ किसान मेला
अमर उजाला ब्यूरो
पड़री बाजार। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भरथुआ चौराहे पर किसान दिवस के रूप में मनाई गई। कृषि विभाग की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया। बेहतर खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा थे। उन्होंने देश के आर्थिक योगदान में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। किसान रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि देश की प्रगति में किसानों की महती भूमिका होती है। उप कृषि निदेशक एके मिश्र ने कहा कि फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण पर किसान विशेष जोर दें। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने में लगी है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, सीडीओ राजेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, कुंज बिहारी सिंह, कन्हैयालाल जायसवाल, अशोक कुशवाहा, बलबीर सिंह दादा, राजेश शाह, सत्यप्रकाश सिंह, बृजेश दूबे, धनन्जय पांडेय, अमित तिवारी, ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।

अंग वस्त्र देकर किसानों को किया सम्मानित
पड़री बाजार। भरथुआ में कृषि विभाग की ओर से आयोजित चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 27 किसानों को अंग वस्त्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुमित्रा देवी, भरत सिंह, रामनक्षत्र यादव, श्रीराम सिंह, विनोद कुमार सिंह, गोविंद यादव, अजय मल्ल, इंद्रजीत सिंह, रुस्तम अली, अक्षयवर नाथ पांडेय, संतोष सिंह, बिगन सिंह, मुक्तिनाथ कुशवाहा, रामभजन, मदन मोहन उपाध्याय, अनील मल्ल, रामबदन प्रसाद, मनोज यादव, विनोद मिश्र, रामानुज पति त्रिपाठी, दुखी साहनी, मेवालाल निषाद, श्रीकृष्ण पाण्डेय, चन्द्रभूषण सिंह, अशोक शामिल रहे। इसके अलावा अलग से पांच किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र मलहना के वैज्ञानिकों ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश मीना, डॉ. रामप्रकाश साहू मौजूद रहे।


चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई
खुखुंदू। ठाकुर जी बालिका हाईस्कूल खुखुंदू में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वाधीनता आंदोलन के समय राजनीति में प्रवेश किए। उनका मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। वह किसानों के हितैषी थे। उनके प्रयासों से तैयार जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। जुलाई 1952 को प्रदेश में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को उनका अधिकार मिला। इस दौरान रघुवंश शर्मा, राजीव सिंह, राकेश यादव, मिंटू यादव, दीनदयाल यादव, जगदीश, मनोज, बलजीत, फिरदौस आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार....
सपाइयों ने मनाया चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई
सलेमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बापू इंटर कॉलेज में मनाई। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज यादव ने की। युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों को अपना भगवान मानते थे। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सशक्त प्रशासक के साथ साथ किसानों के मसीहा थे। पूर्व विधायक सुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव, भीम सिंह, चंद्रदेव यादव, राणाप्रताप गोंड़, विजय यादव, राजित यादव मंजूर आलम, निर्भय यादव, कुलदीप यादव, अनिल श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह, गोपाल यादव, मैनेजर यादव, शारदा कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं, गांधी चौक पर सपा अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने मो. इस्लाम खान के नेतृत्व में पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, रंजना भारती, शिवाकांत तिवारी, मेराज अब्दुल्ला, फिरोज अहमद, संतोष ठाकुर, सुदामी देवी आदि ने जयंती मनाई।



पौधरोपण कर मनाई चरण सिंह की जयंती
भाटपाररानी। क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरईपार पांडे में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव व प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद सहाय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव ने कहा कि किसानों के विकास और उनकी दशा सुधारने के लिए चौधरी चरण सिंह ने अनेक कार्य किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा, ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, अभय यादव, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, शिवानंद तिवारी, सुनील गुप्त, उमेश शर्मा, गुड्डू सहाय, गणेश, कविता चौहान, अनिल सिंह, रघुराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई गई
देवरिया। मिशन मोदी अगेन पीएम की बैठक सदर तहसील पर रविवार को आयोजित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पांडेय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि 50 प्रतिशत से अधिक आबादी गांव में रहती है। इस लिए गांव, गरीब, किसान और मजदूरों का खुशहाल होना जरूरी है। इस दौरान इस्लाम अंसारी, भारत भूषण गुप्ता, सुशील जायसवाल, संजीव तिवारी, महबूब आलम, कृष्ण प्रताप सिंह, अमृत राव, धनंजय जायसवाल, उग्रसेन, राधेश्याम मिश्र, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें