आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरु
जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पं. नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें देश का सच्चा सपूत करार दिया।
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि नेहरू जी महान स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी के सानिध्य में रहकर उन्होंने देश की आजादी के लिए कठोरतम संघर्ष किया। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। आजादी के बाद भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने की उन्होंने रूपरेखा तैयार की। पंचशील का सिद्धांत, हरित क्रांति, ढांचागत बुनियादी विकास के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। उनका पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में बिस्मिल्लाह लारी, ऋषिकेश मिश्र, गंगासागर गुप्ता, जुलेखा खातून, भरत मणि त्रिपाठी, ऋषभ शुक्ल, विवेक मिश्र, रामप्रवेश सिंह, सत्यप्रकाश मणि, उमेश निषाद, सौरभ मिश्र आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने लगाया बाल मेला
देवरिया। कलिंद शिक्षण संस्थान खरजरवा के बैनर तले स्प्रिंग साइन एकेडमी में बुधवार को बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रामसुमेर पांडेय ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों को उनके जीवनवृत्त से अवगत कराया। इस दौरान विद्यालय में बाल मेले का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने मेले में चाट पकौड़ी, गुब्बारा, खिलौना, टॉफी की दुकानें सजाई। इस मौके पर उग्रसेन शुक्ल, शत्रुघ्न तिवारी, संजय सिंह, उमा मिश्र, शालिनी, प्रियंका, नगमा, शिवांगी, अर्पण, आदर्श सिंह आदि मौजूद रहे।