फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
दिनेश गौड़ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। थाना क्षेत्र के मझने पुल के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक पर बैठा तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बांसगांव थाना क्षेत्र के जमुनीजोत निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंटू (28) अपने साथी आकाश कन्नौजिया (27) और कौड़ीराम निवासी दिनेश गौड़ के साथ बाइक से बुधवार को देवरिया जिला अस्पताल आया थे। उसे विदेश जाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट बनवाना था। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों युवक एक ही बाइक से घर को लौट रहे थे। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर मझने पुल पार करने के बाद तेज रफ्तार में जा रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक एप्रोच के बगल में स्थित पेड़ से टकरा गई। युवक पेड़ से टकराने के बाद करीब पंद्रह फिट नीचे खाई में जा गिरे। प्रदीप गुप्ता और दिनेश गौड़ के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश बुरी तरह से घायल हो गया। उसका जीभ कट गया। घायल सड़क के किनारे तड़प रहा था। बाइक की लाइट जलता देख राहगीरों की नजर पड़ी। उन्होंने घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें